स्थानीय ठंडी हवाएं
स्थानीय ठंडी हवाएं

स्थानीय ठंडी हवाएं || Local Cold Winds

स्थानीय पवनें (Local Winds)

किसी स्थान विशेष में चलने वाली विशेष गुणों वाली हवाएं स्थानीय हवाएं कहलाती है। स्थानीय हवाएं दो प्रकार की होती है। स्थानीय गर्म हवाएं व स्थानीय ठंडी हवाएं

स्थानीय ठंडी हवाएं (Local Cold Winds)

इनकी उत्पत्ति पर्वतीय भागों से नीचे घाटी की ओर उतरती हुई पवनों से होती है। स्थानीय ठंडी हवाएं निम्नलिखित हैं –

1. बिलीवावः

अलास्का में इसका वायु वेग 80 किमी. प्रति घंटा है।

2. बोरा (Bora):

एड्रियाटिक सागर के उत्तर तट पर चलती है। वायु वेग 128-196 किमी प्रति घंटा है। यह मिस्ट्रल से मिलती-जुलती है।

3. मिस्ट्रल (Mistral):

ये ठंडी हवाएं फ्रांस व स्पेन के उच्च भूमियों एवं हिमाच्छादित पर्वतों से उत्तर की ओर शुष्क हवा है, जिसका वायु वेग 60 किमी. प्रति घंटा से भी अधिक होता है।

4. ब्लिजार्ड (Blizzard):

इसका दूसरा नाम हिम झंझावत है। ये दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र साइबेरिया, कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका की अत्यधिक सर्द तथा हिम कणों से युक्त पवन है। साइबेरिया में इसे बुरान कहते हैं। इनका ताप हिमांक से भी नीचे हो जाता है।

5. बुरान (Buran):

रूस तथा मध्य साइबेरिया में उत्तर-पूर्व से चलने वाली अत्यधिक सर्द हवाओं को बुरान कहते हैं तथा बर्फीली आंधियों को पूर्गा (Purga) कहते हैं।

6. बाइज (Bise):

शीत ऋतु में दक्षिणी फ्रांस में चलने वाली अत्यधिक ठंडी हवा को बाइज कहते हैं।

7. लेवांतर (Leventer):

दक्षिणी स्पेन में शीत ऋतु में चलने वाली शीतल हवा है।

8. पैम्पीरो (Pempero):

अर्जेन्टाइना तथा उरुग्वे के पम्पास क्षेत्र में युरुग्वे से प्रचंड वेग वाली सर्द हवायें जो कभी-कभी गरज व चमक के साथ तीव्र वर्षा भी करती है।

9. टेटयान्टि पेसार (Tetiuante Pacer):

दक्षिणी मैक्सिको तथा उत्तरी मध्य अमेरिका में जाड़े के मौसम में चलने वाली धूलभरी तेज आंधियां ।

10. फ्रिया जेम (Friagem/Surazo):

ब्राजील के उष्ण कटिबंधीय कम्पोज तथा मध्य भाग में चलती है जिसे शीतल कहा जाता है। इसे सुराजो भी कहते हैं।

11. नार्दर (Norther):

यह पश्चिम तथा पूर्व में धरातलीय अवरोध के कारण दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के समस्त मध्यवर्ती मैदानी को प्रभावित करती हुई दक्षिणी क्षेत्र तक पहुंच जाती है।

12. नाटें (Norte):

मध्य अमेरिका के पास संयुक्त राज्य अमेरिका में शीत ऋतु में चलने वाली उत्तरी पवन जो तापमान को 6° से 9° तक गिरा देती है।

13. ग्रिगेल (Gregale):

दक्षिण और मध्यवर्ती भूमध्यसागरीय क्षेत्र में बहने वाली शक्तिशाली उत्तरी-पूर्वी हवा जो यूरोप से भूमध्यसागर की ओर प्रवाहित होती है, यह शीतकालीन पवन है।

14. ट्रामोंटाना (Tramontana):

पश्चिमी भूमध्यसागरीय क्षेत्र (उत्तरी मध्यवर्ती इटली कोर्सिका तथा बालेरिक द्वीप) की ठंडी तथा शुष्क उत्तरी हवा जो शीतकाल में प्रवाहित होती है। इसका कारण अवदाब के पीछे ठंडी हवा का खिंचाव है। कोर्सिका में यह बर्फ व बहुत ठंडी स्थितियां लाती हैं।

पवन किसे कहते हैं || पवनों के प्रकार

15. पोनेण्टी (Ponente):

दक्षिण अफ्रीका व कोर्सिका मे बहने वाली ठंडी एवं शुष्क पश्चिमी हवा।

16. पैपागायो (Papagayo) :

मैक्सिको के खाड़ी तट पर शीतकाल में चलने वाली शक्तिशाली ठंडी व शुष्क हवा उत्तरी अमेरिका की नार्दर का क्रमबद्ध दक्षिणी भाग है।

17. मेस्ट्रेल (Moestrale):

उत्तरी इटली की ठंडी उत्तरी अथवा उत्तरी-पश्चिमी हवा जो शीतकाल में बहती है। यह द. फ्रांस की मिस्ट्रल के समान है।

18. मैस्ट्रो (Maestro):

कोर्सिका, सार्डिनिया, आयोनियन तथा एड्रियाटिक सागरीय क्षेत्र में बहने वाली हवा भूमध्य सागरीय अवदाबों के पूर्व की ओर खिसकने से यूरोप की ओर से ठंडी हवा का खिंचाव है।

19. लिबेसियो (Libeccio):

कोर्सिका में बहने वाली पछुआ या दक्षिण-पश्चिमी हवा मुख्यतः गर्मियों में चलती है। यह पश्चिमी तट को ठंडा कर देती है। लेकिन पूर्वी तट तक गर्म तथा शुष्क हो जाती है। जब जाड़े में चलती है तो बर्फ की फुहार या वर्षा करती है।

20. नेवाडॉस (Nevados):

इक्वेडर की उच्च घाटियों में (द. अमेरिका) चलने वाली शीत पवन जो एंडीज की चोटियों से बर्फीली पवन लाती है।

21. विली-विली (Willy-Willy):

ये हवाएं ऑस्ट्रेलिया में उत्तर-पूर्वी भाग में चलती हैं, जो अत्यधिक तीव्र और शुष्क होती हैं। ये अल्पकालिक एवं स्थानीय होती है।

22. सीस्टान (Seistan):

तीव्र उत्तरी हवाएं जो पूर्वी ईरान के सीस्टान क्षेत्र में गर्मियों में 110 किमी. प्रति घंटा की गति से बहती है। इसे Wind of 120 Day’s कहते हैं।

23. केव-डॉक्टर (Cave Doctor):

तीव्र शीतल हवाएं जो पठार से चलकर द.अफ्रीकी गणतंत्र के दक्षिणी किनारे तक बहती हैं। ये हवाएं टेबल क्लोथ कहलाती हैं। क्योंकि पर्वतीय क्षेत्र में ये बादलों को सृजन करती है।

24. कैटाबेटिक पवन (Katabatic Wind):

यह रात्रि में ठंडी होकर पर्वतीय ढालों से नीचे बहती है। ये हिमटोपियों से नीचे की ओर प्रवाहित होती हैं।

25. टालविंड (Talwind):

यह समुद्र से घाटी की ओर बहने वाली शीत पवन है। यह वर्ग विंड के ठीक उल्टी है। जर्मन में इसे वैली विंड कहते हैं।

26. हबूब (Haboob):

यह अफ्रीका के उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी सूडान में खारतूम के पास चलने वाली तेज धूल युक्त हवाएं हैं जो प्रायः सितंबर में दोपहर बाद चलती हैं। इन हवाओं से तड़ित झंझावत के साथ वर्षा होती है।

27. जूरन (Jooran):

यह जूरा पर्वत व जिनेवा क्षेत्र में रात्रि में प्रवाहित होने वाली शुष्क शीतल पवन है।

28. सुखोवेल (Suykhowail):

ये उत्तर की तरफ यूराल के पर्वतीय भाग से आने वाली शीतल हवाएं हैं जो यूरोप के अष्ब्राखान तथा यूराल नदी के पास उत्तर से दक्षिण चलती है।

29. पुर्गा (Purga):

टुण्ड्रा प्रदेश में अलास्का व साइबेरिया प्रदेशों में प्रचंड हिम युक्त बर्फीली हवाएं जो उत्तर-पश्चिम दिशा से चलती हैं।

30. विलिवा (Willywaw):

निरंतर चलने वाली प्रचंड पश्चिमी हवा।

31. विराजॉन (Virazon):

पेरु तथा चिली के पश्चिम तटों पर चलने वाली समुद्री समीर ।

32. टेरल:

पेरू व चिली के पश्चिम तटों पर चलने वाला स्थल समीर है।

33. टेम्पोरेल्सः 

मानसून किस्म की प्रबल दक्षिण-पश्चिमी हवा जो ग्रीष्म काल में मध्य अमेरिका के प्रशांत महासागरीय तट पर चलती है।

स्थानीय गर्म हवाएं || Local Hot Winds

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *