Geography

स्थानीय गर्म हवाएं || Local Hot Winds

स्थानीय पवनें (Local Winds)

किसी स्थान विशेष में चलने वाली विशेष गुणों युक्त पवनें स्थानीय पवनें कहलाती हैं। ये 2 प्रकार (स्थानीय गर्म हवाएं व स्थानीय ठंडी हवाएं ) की होती हैं।

स्थानीय गर्म हवाएं (Local Hot Winds)

1. फाॅन (Foehn/Fohn )

आल्प्स पर्वतीय क्षेत्रों में जहां चक्रवाती पवन है या तूफान चला करते हैं। ये शुष्क स्थानीय हवाएं चलती हैं। इस स्थानीय हवा को ऑस्ट्रिया तथा जर्मनी में फाॅन कहा जाता है। इसका सर्वाधिक प्रभाव स्वीटजरलैंड में होता है। फाॅन हवा मुख्यतः शीत ऋतु के अंत में तथा बसंत ऋतु की आरंभ में चला करती है।

2. चिनूक (Chinook)

राॅकी पर्वतमाला के पूर्वी ढाल पर फाॅन की भांति ही गर्म हवा चलती है, जिसे पश्चिमी कनाडा व अमेरिका में चिनूक कहते हैं। इन हवाओं से अंगूर को शीघ्र पकने में सहायता मिलती है। क्योंकि ये हवाएं हिम को पिघलाकर अपने साथ वाष्प रूप में ले जाती हैं। इसलिए इन्हें हिम-भक्षिणी भी कहते हैं।

3. सिमूम (Simoom)

यह एक गर्म, शुष्क तथा दम घुटाने वाली हवा है, जो सहारा व अरब के मरुस्थलों में बसंत एवं ग्रीष्म में चलती हैं। ये हवाएं अपने साथ बालू उड़ाकर लाती हैं, इन सिमूम हवाओं का तापमान 32° सेल्सियस से भी ज्यादा होता है।

4. काराबुरान (Kara Buran)

यह सिक्यांग की तारिम बेसिन मध्य एशिया की गर्म पूर्वी-उत्तरी हवा है। यह हवा बसंत के आरंभ से लेकर ग्रीष्म के अंत तक बहती है। यह हवा मरुस्थलों से धूल उड़कर लोएस के रूप में निक्षेपित करती है।

5. खमसिन (Khamsin)

मिश्रा के उत्तर की ओर चला करती है। उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश से उत्पन्न होने के कारण इसमें धूल कणों की भी अधिकता होती है। बसंत ऋतु में यह हवा चलती है।

6. गिबली (Gibli)

ट्यूनीशिया व लिबिया में चलने वाली गर्म शुष्क रेत भरी हवा है।

7. चिली (Chilli)

ट्यूनीशिया में चलने वाली गर्म शुष्क हवा।

8. हरमाट्टन (Harmattan)

सहारा मरुस्थलीय प्रदेश से ही हरमाट्टन नामक अन्य स्थानीय पवन चलती हैं जो गर्म शुष्क होती है इस पवन की उत्पत्ति शीतकाल में सहारा में होती है। सहारा से यह हवाएं गिनी तट की ओर चलती है, जहां की वायु शीत होती है। वहां इसका प्रभाव शीतकारी होता है। क्योंकि वाष्पीकरण के कारण से हवाएं ठंडी हो जाती हैं। इन्हें यहां डाक्टर हरमाट्टन कहा जाता है।

9. ब्लैक रोलर (Black Roller)

उत्तरी अमेरिका के विशाल मैदान में दक्षिणी-पश्चिमी या उत्तरी-पश्चिमी तेज धूल भरी आंधियां चलती हैं, जिनसे कभी-कभी मार्ग में पड़ने वाली इमारतें रेत के ढेर के नीचे दब जाती है इन स्थानीय पवनों को ब्लैक रोलर कहते हैं।

10. शामल (Shamal)

मेसोपोटामिया, ईराक तथा फारस की खाड़ी की ओर उत्तर-पूर्व से चलने वाली गर्म हवा को शामल कहा जाता है।

11. नार्वेस्टर (Norwester)

न्यूजीलैंड में वहां की पर्वतमाला से उत्पन्न गर्म शुष्क झोंकेदार पवन को नार्वेस्टर कहते हैं।

12. ब्रिक फील्डर (Brick Fielder )

ऑस्ट्रेलिया में मरुस्थलीय प्रदेशों (विक्टोरिया) से चलने वाली गर्म एवं शुष्क उत्तरी पवन को ब्रिक फील्डर कहा जाता है।

13. सिराॅक्को (लेवेश, लेस्ट)

भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्तरी अफ्रीका से चलने वाली गर्म और शुष्क पवनों को सिराॅक्को कहते हैं। जब ये हवाएं भूमध्यसागर को पार करके इटली पहुंचती है तो आर्द्र हो जाती है। इन गर्म पवनों के कई स्थानीय नाम हैं। इटली में इसे सिराॅको, स्पेन में लेवेश तथा मैड्रिया व कनारी द्वीप समूह में लेस्ट कहते हैं। सिराॅक्को के विविध नाम – 1. खमसिन – मिस्र, 2. गिबली-लीबिया, 3. चिली-ट्यूनीशिया, 4. लेवेच-स्पेन, 5. लेस्ट- मेडिरा व कनारी।

14. सांता आना (Santa Ana )

दक्षिणी कैलिफोर्निया में गेबियन से होकर तटवर्ती मैदाने की ओर चलने वाली धूल भरी आंधी को सांता आना कहते हैं। इन गर्म, शुष्क तथा धूल भरी हवाओं से कैलिफोर्निया के फल के बगीचों को अपार क्षति होती है। इन हवाओं से पेड़ सूख जाते हैं और जंगलों में आग लग जाती हैं।

इसे भी पढ़ें – पवन किसे कहते हैं || पवनों के प्रकार

15. योमा (Yoma)

सांता आना की ही भांति हीजापान में चलने वाली गर्म हवा को योमा कहते हैं।

16. जोन्डा (Zonda)

सांता आना की ही भांति अर्जेंटीना में चलने वाली उष्ण व उमसदार हवा जोन्डा कहलाती हैं।

17. लू (Loo)

उत्तरी भारत में गर्मियों में उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम से पूर्व दिशा में चलने वाली प्रचंड उष्ण तथा शुष्क हवा। इसी तरह की उष्ण धूल भरी हवा को पश्चिमी भारत में आंधी कहते हैं।

18. ट्रैमोटेनो (Tramontano)

यह मध्य यूरोप की संकरी घाटियों में बहने वाली गर्म शुष्क स्थानीय हवा हैं।

19. सोलैनो (Solano)

दक्षिण पूर्वी स्पेन तथा जिब्राल्टर में बहने वाली पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी हवा जो गर्म तथा आर्द्र दशाओं के साथ कभी-कभी वर्षा भी प्रदान करती है।

20. सीमून (Simun/Simoon)

ईरान में कुर्दिस्तान पर्वत के नीचे मैदानी भागों पर बहती है।

21. कोयमबैंग (Coembang)

यह जावा, इंडोनेशिया में फॉन के समान गर्म हवा है। इसमें तम्बाकू की फसल को अधिक हानि होती है।

22. सनातन पवन (Prevailing Wind)

किसी एक स्थान या प्रदेश में सदैव एक दिशा में चलने वाली पवन। |

23. अयाला (Ayala)

यह फ्रांस के सेंट्रल मैसिफ क्षेत्र में बहने वाली तीव्र प्रचंड गर्म पवन है। लोट्स मध्य एशिया गिनी तट पर ईराक व दक्षिणी अमेरिका के मेड्रिया इटली में इसे सिरॉक्को कहते हैं।

24. बर्ग (Berg)

दक्षिणी अफ्रीका में यह गर्म एवं शुष्क हवा, फॉन के समान, आंतरिक पठार से तटीय क्षेत्रों की ओर चलती है।

25. मारिन (Marin)

यह दक्षिण फ्रांस में बहने वाली गर्म, आर्द्र दक्षिण-पूर्वी हवा है।

26. सुखोवे (Sukhovey)

दक्षिण यूरोपीय रूस तथा कजाखस्तान की गर्म शुष्क हवा जो ग्रीष्मकाल में पूर्व से प्रवाहित होती है।

27. इटेशियन हवाएं (Etasian Winds)

पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में रूक-रूककर उच्च दाब के क्षेत्रों से बहने वाली तेज उत्तरी या उत्तर-पश्चिम हवाएं जो ग्रीष्म ऋतु में बहती हैं।

28. गेल (Gale)

70 किमी. प्रति घंटा की चाल से चलने वाली तीव्र हवा झंझावत है।

29. बाग्यो (Baguio)

ये फिलीपिन्स द्वीप समूह क्षेत्र में बहने वाली उष्ण-कटिबंधीय चक्रवाती हवायें (Tropical Storm) जो जुलाई से नवंबर तक बहती है।

30. गोरिच (Gorich)

यह दक्षिण-पूर्वी ईरान के करमान प्रांत में ग्रीष्मकालीन में चलने वाली गर्म एवं शुष्क पवन है।

31. ब्लैक रोलर (Black Roller)

उत्तरी अमेरिका के वृहद् मैदान में चलने वाली गर्म एवं धूलभरी हवा।

32. बयामो (Bayamo) 

क्यूबा में चलने वाली हवा है।

पवन किसे कहते हैं || पवनों के प्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *