Geography

Lakes of india : भारत की प्रमुख झीलें

भारत की झीलें (Lakes of India)

देश की अधिकांश झीलों lakes of india की स्थिति उत्तर के पर्वतीय प्रदेश में ही सीमित है।

समुद्र तटीय क्षेत्रों में कुछ महत्वपूर्ण भारत की झीलें Lakes of india स्थित है। मैदानी भाग में इसकी कमी है।

Lakes of india भारत की झीलें

1. वूलर झील

जम्मू एवं कश्मीर राज्य स्थित भारत का वृहद्धम ताजे जल की झील है। झेलम नदी पर निर्मित गोखुर झील का उदाहरण है।

2. डल झील

हिमानी निर्मित श्रीनगर (जम्मू व कश्मीर) में ताजे जल की झील है।

3. सांभर झील

राजस्थान के जयपुर से 60 किमी. की दूरी पर स्थित भारत की सबसे बड़ी खारे जल की झील है। भारत के 60% नमक की आपूर्ति करता है। जबकि पुलिकट भारत की दुसरी सबसे बडी खारे जल झील है।

4. ढेबर झील

राजस्थान के उदयपुर स्थित खारे जल की झील, नमक उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। 17वीं शताब्दी में उदयपुर के राजा ने इसे निर्मित कराया था।

5. लोकतक झील

मणिपुर स्थित उत्तर-पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ताजे जल का झील व जल विद्युत केंद्र भी है। यह झील विश्व में तैरती द्वीपीय झील के रूप में प्रसिद्ध है। इस झील में कैबुल लामजाओ तैरता राष्ट्रीय पार्क अवस्थित है।

6. चिल्का झील

ओडिशा स्थित भारत का वृहतम झील, लैगून झील, खारे जल की झील, झींगा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है।

7. कोलेरू झील

आंध्र प्रदेश में कृष्णा गोदावरी डेल्टा के मध्य स्थिति ताजे जल की झील है।

8. पुलिकट झील

आंध्र प्रदेश के तट स्थित खारे जल का दूसरा सबसे बड़ा लैगून झील है।

9. बेंबनाद झील

केरल तट पर स्थित खारे जल की लैगून झील है। वेलिंग्टन झील इसी में अवस्थित है। भारत का सबसे छोटा राजमार्ग-NH 47 A इसी द्वीप पर स्थित है।

10. लोनार झील

महाराष्ट्र में बुलढ़ाना जिला में स्थित ज्वालामुखी/उल्कापात द्वारा निर्मित झील है।

11. रेणुका झील

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला स्थित ताजे जल की झील। यहीं पर चिड़ियाघर एवं लायन सफारी स्थित है।

12. रूपकुंड झील

उत्तराखंड के मध्य हिमालय स्थित ताजे जल की प्राकृतिक झील है।

13. सास्थम कोट्टा झील

केरल के कोल्लम जिला स्थित वृहद ताजे जल की झील।

14. सातताल या सत्ता झील

उत्तराखंड के कुमायुं प्रखंड में झीलमताल नगर के निकट कई झीलों कर समूह/प्रवासी पक्षियों हेतु स्वर्ग है।

15. सूरजताल

हिमाचल प्रदेश में बाड़ा लाचा दर्रे के निकट स्थित ताजे जल की झील है।

16. तवावोहर झील

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी पर बांध निर्माण पर इसे निर्मित किया गया।

17. सोंगमो झील

सिक्किम के गंगटोक जिला स्थित ताजे जल की झील है।

18. वीरानम झील

तमिलनाडु के कुडुलौर जिला स्थित कृत्रिम झील है।

19. अष्टमुदी झील

केरल के कोलम जिला स्थित लैगून/कयाल झील जिसकी 8 शाखाएं हैं। रामसार समझौते द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय महत्व का आर्द्र भूमि घोषित किया गया है।

20. भीमताल

उत्तराखंड के कुमायुं क्षेत्र में मीठे जल की झील जिसके केंद्र में एक छोटा द्वीप भी है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हेतु प्रसिद्ध है।

21. भोज झील

यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रसिद्ध मीठे जल की झील व आर्द्र भूमि है। वर्तमान में यह प्रदूषण की समस्याओं से ग्रस्त है।

22. चन्द्र ताल

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्फीति जिले में 4300 मी. ऊंचाई पर स्थित मीठे जल की झील। लाहुल व स्पीति को जोड़ने वाला कुंजुम दर्रा इसी के द्वारा निर्मित है।

23. चेम्बरमबक्कम झील

तमिलनाडु के चिंगपट्टु जिले में चेन्नई से 40 किमी. दक्षिण में अवस्थित है। इसी झील से अड़ियार नदी उद्गमित  होती है।

24. पंचभद्रा झील

यह राजस्थान के बारमेड जिले में स्थित खारे जल की झील है। वर्षा की कमी के कारण इस झील से नमक निकालने के काम में बाधा होती है। प्रदूषण के कारण इसका क्षेत्रफल घट रहा है।

25. हिमायत सागर झील

आंध्र प्रदेश में हैदराबाद से लगभग 20 किमी. की दूरी पर स्थित मानव निर्मित (निजाम के छोटे बेटे हिमायत अली द्वारा निर्मित) झील है, जो मूसी नदी पर निर्मित है।

26. नाको झील

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित ताजे जल की प्राकृतिक झील है।

27. उस्मान सागर

हैदराबाद स्थित ताजे जल की कृत्रिम झील। सागर महल नामक प्रसिद्ध रिसॉर्ट के बीच निर्मित है।

28. पुष्कर झील

राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित लूनी नदी द्वारा छोड़ी गयी। जल को एकत्र कर मानव निर्मित झील है। ब्रह्म जी का प्रसिद्ध मंदिर यहीं पर है। कार्तिक पूर्णिमा के समय यहां मेला लगता है।

29. नक्की झील

यह झील राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील कटोरेनुमा है जो संभवतः कभी ज्वालामुखी का मुख था। यह माउंट आबू में स्थित है।

30. नल सरोवर झील

यह गुजरात राज्य में स्थित एक ताजे जल की झील है। इसे भारत का 26वां आर्द्रभूमि क्षेत्र 2012 में घोषित किया गया है।

31. राजसमंद झील

यह राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित मीठे जल की झील है। इस झील में एक द्वीप है। जिसमें खेती की जाती है। बांध बनाकर इस झील का जल जलाशय के रूप में संचय किया गया है। उदयपुर के पर्यटकों के लिये यह एक आकर्षक स्थल है।

भारत: मिट्टी (मृदा), भारत में मिट्टी के प्रकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *